मुजफ्फरनगर। शहर के एक मोहल्ले में चार लोगों ने घर में घुसकर पति को कमरे में बंधक बनाने के बाद महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि वह बृहस्पतिवार रात पति के साथ घर में सोई थी। इसी दौरान रात करीब 11 बजे चार लोग घर में घुस गए और उसके पति के साथ मारपीट करते हुए कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद चारों आरोपियों ने गोली मारने की धमकी देते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। उधर, इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि मोहल्ले की दो महिलाओं के बीच पिछले कई दिन से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में तीन दिन पूर्व भी थाने में शिकायत की गई थी, जिसमें बाद में फैसला कर दिया गया था। अब फिर एक पक्ष द्वारा तहरीर दी गई है, जिसकी जांच की जा रही है।