फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपा रोड पर युवक को गोली मारी, मेरठ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड स्थित मैनेजमेंट कॉलेज गेट पर खड़े युवक को कार सवार कुछ युवकों ने कहासुनी के बाद सटाकर पेट में गोली मार दी। गोली पेट से आर-पार हो गई। लहूलुहान युवक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। मौके से एक लावारिस आल्टो कार मिली है, जिसके अंदर से दस कारतूस भी मिले हैं। कार के मालिक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी कॉलोनी की गली नंबर-12 का निवासी अंशुल गोस्वामी पुत्र महेश अपने दो साथियों सत्यम व अपूूर्व के साथ शुक्रवार शाम के समय शहर के भोपा रोड स्थित मैनेजमेंट कॉलेज गेट पर खड़ा हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान पोलो कार सवार कुछ युवक वहां पहुंचे, जिनके साथ अंशुल की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद कार सवार युवकों में से एक ने जेब से तमंचा निकालकर अंशुल को पेट से सटाकर गोली मार दी। गोली अंशुल के पेट में घुसकर दूसरी ओर से निकल गई, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद कार सवार युवक फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। देर रात तक घटना के संबंध में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें