फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में साइड लगने पर व्यापारियों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। खतौली-जानसठ मार्ग पर साइड लगने पर बाइक सवार युवकों ने कार सवार कपड़ा व्यापारियों के साथ मारपीट कर दी। युवकों ने कार के शीशे भी तोड़ डाले। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

बिजनौर के रहने वाले कपड़ा व्यापारी संदीप पुत्र नीरज अपने साथ व्यापारी राजेश कुमार पुत्र दीपक कुमार के साथ बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे दौराला में अपने किसी परिचित के जन्मदिवस की पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे। खतौली-जानसठ मार्ग पर गांव उमरपुर लिसौड़ा के पास बाइक सवार दो युवकों को कार की साइड लग गई। जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर गए। युवकों ने बाइक से कार का पीछा किया और गांव खानजहांपुर के पास कार को रुकवा लिया। बाइक सवार युवकों ने कार से व्यापारियों को बाहर निकालकर मारपीट कर दी और ईंट से कार के शीशे भी तोड़ दिए। किसी तरह व्यापारियों ने अपनी जान बचाई। डायल 100 नंबर पर पुलिस को सूचना भी देनी चाही, लेकिन नंबर नहीं लग सका। व्यापारियों ने जानसठ पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना जानसठ के एसएसआई सुरेश कुमार को कहना है कि कार सवार व्यापारियों के साथ मारपीट करने की कोई जानकारी नहीं दी गई। तहरीर दी जाएगी, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें