फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार की मौत से आक्रोश भड़का

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार की मौत से आक्रोश भड़का
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। उमरपुर गांव में झुलसे हुए दुकानदार की उपचार के दौरान मौत होने से लोगों में आक्रोश फैल गया। गौतम का शव गांव में पहुुंचते ही कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर गांव उमरपुर पुलिस चौकी के पास व गांव के तिराहे पर रखकर जाम लगाया। एसडीएम के आर्थिक सहायता दिलवाने के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद दुकानदार के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार हुुआ।
बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव उमरपुर में 18 जून को दोपहर करीब एक बजे युवक शादाब अपने दो अन्य साथियों के साथ समोसे लेने के लिए दुकानदार गौतम (32) पुत्र मस्तराम की दुुकान पर गया था। उस समय गौतम भट्ठी के पास बैैठकर समोसे सेक रहा था। आरोप है कि शादाब ने दुकान पर जाते ही भट्ठी में बाइक की टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगने से कढ़ाई में खौलता हुआ तेल गौतम के ऊपर गिरने से वह झुलस गया था। गंभीर अवस्था में गौतम को कई चिकित्सालयों में भर्ती करवाया गया। इसी दौरान परिजनों ने गांव के शादाब व दो अन्य के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उपचार के दौरान गौतम की चिकित्सालय में मौत हो गई। मंगलवार को गौतम का शव गांव उमरपुर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। गांव वालों में रोष फैल गया। परिजन व ग्रामीण तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौतम के शव को बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर उमरपुर पुलिस चौकी के पास रखकर जाम लगा दिया। गौतम के शव को लेकर परिजन व ग्रामीण उमरपुर गांव में तिराहे पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने गांव के तिराहे पर शव को रखकर दोबारा जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम दीपक कुमार, सीओ विजय प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने अधिकारियों से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलवाने तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली राशि, सर्विस किसान दुर्घटना बीमा व पेंशन लाभ सहित यथा संभव सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए तथा शव का अंतिम संस्कार किया। इस मौके पर अधिकारियों से वार्ता करने वालों में परिजनों के अलावा विजय, डॉ. सतीश सैनी, श्याम सिंह, शिवकुमार, मोहित, सहेन्द्र, राजकुमार, धर्मपाल व बाबू कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आरोपी गिरफ्तार
बुढ़ाना। पुलिस ने आरोपी शादाब को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि घटना के मुख्य आरोपी शादाब को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो आरोपी फरार हैं। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें