फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुहिक दुष्कर्म में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

जानसठ। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दो दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को अपहरण करके देहरादून ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में ग्रामीणों द्वारा कोतवाली पर सोमवार को प्रदर्शन कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई थी। गांव निवासी एक युवक ने 19 जून को पत्नी की मदद से किशोरी का अपहरण कर अपने साले के यहां ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने पीड़िता किशोरी को 22 जून को किराया देकर बस में बैठाकर भेज दिया था। किशोरी के घर आने पर उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया। पीड़ित परिवार के लोग मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर काट रहे थे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने खुर्शीद उसकी पत्नी फरहीन तथा उसके साले हसीन व उसकी पत्नी जरीना के खिलाफ अपहरण करने व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें