फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25-25 हजार के इनामी लुटेरे मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इनामी लुटेरे मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/मोरना। लूटपाट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके दो लुटेरों को सोमवार सुबह व दोपहर में हुई मुठभेड़ में ककरौली व नई मंडी थाना पुलिस ने धर लिया। दोनों लुटेरे 25-25 हजार के इनामी हैं, जो पैरों में गोलियां लगने से घायल भी हुए हैं। लुटेरों के पास से कुछ दिन पूर्व खुजेड़ा-ढांसरी मार्ग पर करीब एक माह पूर्व गन्ना पर्यवेक्षक गौतम से लूटी गई बाइक व मोबाइल भी बरामद किया गया है।
ककरौली पुलिस सोमवार सुबह एसओ जितेंद्र अंबावत के नेतृत्व में क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव खुजेड़ा की ओर से आते बाइक सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया। इस पर गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। बदमाशों की फायरिंग में गोलियां पुलिस जीप पर जाकर लगी, जिससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। घायल लुटेरे की पहचान 25 हजार के इनामी मोहम्मद शान उर्फ शानू, निवासी न्यू इस्लामनगर थाना लिसाढ़ी गेट मेरठ के रूप में हुई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, फरार बदमाश की पहचान 25 हजार के इनामी इमरान व एक अज्ञात के रूप में हुई। घायल बदमाश के कब्जे से एक बाइक व मोबाइल व तमंचा-कारतूस बरामद किए गए। बरामद बाइक-मोबाइल 20 मई को खुजेड़ा-ढांसरी मार्ग पर गन्ना पर्यवेक्षक गौतम से लूटे गए थे। वहीं, आरोपियों ने 27 मई को जटवाड़ा-संभलहेड़ा मार्ग पर बुलंदशहर निवासी मोहित से भी लूटपाट की थी। सूचना पर एसपी देहात आलोक शर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर बताया कि गिरफ्तार लुटेरे पर मेरठ, मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ककरौली मुठभेड़ से फरार हुए बदमाशों की तलाश में जनपद भर में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। इसी दौरान नई मंडी थाना पुलिस ने इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह व एसएसआई मदनसिंह बिष्ट के नेतृत्व में गांव सिलाजुड्डी के पास चेकिंग अभियान में एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसकी पहचान 25 हजार के इनामी लुटेरे इमरान निवासी मवाना के रूप में हुई। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी सिटी ने बताया कि घायल बदमाश सोमवार सुबह ककरौली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान फरार हुआ था, जिसे मुठभेड़ में धर लिया गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें