फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक लूटने वाले बदमाशों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दो बाइक लुटेरों को पकड़ा
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने क्षेत्र में दो सप्ताह पूर्व हुई दो बाइक लुटेरे पकड़े। पुलिस बदमाशों के पास से तमंचा व लूटे गए दो मोबाइल बरामद किए। एक बदमाश किला परीक्षितगढ़ के दो पेट्रोल पंप की लूट की घटना में शामिल निकला है।
विज्ञापन

रविवार को सीओ सोमेंद्र नेगी ने पत्रकारों को बताया कि दो सप्ताह पूर्व गांव ढांसरी मार्ग पर बाइक व मोबाइल लूटकर बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस बाइक लूट के एक बदमाश को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने गांव तिसंग मार्ग पर अहरोड़ा पुलिया के पास किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खड़े दो बदमाशों को पकड़ लिया। बदमाशों के पास से एक तमंचा, कारतूस व दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम प्रवीण पुत्र नरेश उर्फ लाला व प्रवेंद्र पुत्र धर्मपाल निवासी बुआड़ा कलां थाना खतौली बताए। सीओ ने बताया कि बदमाश प्रवीण मेरठ के किला परीक्षितगढ़ में दो पेट्रोल पंपों की लूट में शामिल था। दोनों बदमाशों के दो साथियों को पुलिस शनिवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बदमाश प्रवीण पर खतौली, जानसठ, किला परीक्षितगढ़ में कई मुकदमे दर्ज हैं। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई सुरेश कुमार, एसआई चंद्रसेन, कांस्टेबल राहुल त्यागी, बंटी सैनी, देवेश कुमार, सतीश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें