फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदसलूकी पर एसआई लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदसलूकी पर एसआई लाइन हाजिर
विज्ञापन

छपार। ग्रामीण के घर में वांछित के छिपे होने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर घर में तोड़फोड़ व महिलाओं से बदसलूकी किए जाने के मामले में एसएसपी ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भैंसरहेड़ी निवासी फरमान किसी मुकदमे में वांछित चल रहा है। तीन दिन पूर्व आरोपी को पकड़ने के लिए बसेड़ा चौकी इंचार्ज एसआई जुगल किशोर ने उसके घर पर दबिश दी थी। फरमान के पड़ोसी अकरम के मकान में छिपे होने की सूचना पर पुलिस अकरम के मकान में जा पहुंची थी। आरोप है कि पुलिस टीम ने अकरम के घर में दबिश देते हुए तोड़फोड़ के साथ ही महिलाओं से भी बदसलूकी की। भाकियू कार्यकर्ताओं ने इस मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बसेड़ा चौकी पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए घेराव भी किया था। मामले में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने शनिवार देर रात एसआई जुगलकिशोर को लाइन हाजिर कर दिया है। इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि एसआई को लाइन हाजिर किए जाने संबंधी मेसेज वायरलेस पर दिया गया था, लेकिन अभी कोई लिखित आदेश नहीं आया है। जैसे ही आदेश आएगा, एसआई को रिलीव कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें