फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज की दुकान में हुई चोरी का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीज की दुकान में हुई चोरी का खुलासा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने दो दिन पहले कोर्ट रोड पर बीज की दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर चोरी किया सामान बरामद किया है। इसके अलावा उनके चोरी की कई घटनाएं भी करना स्वीकार किया है। इससे हजारों की नकदी और सामान के साथ चरस भी मिली है। यह युवक अकेला ही चोरी की घटनाएं करता था।
पुलिस लाइन के सभागार में एसपी सिटी सतपाल अंतिल और सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी दी। बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कोर्ट रोड पर शहर निवासी संजय ढींगरा की सब्जी सीडस की दुकान है। उसके पड़ोस में स्थित ढींगरा एग्रो सर्विस सेंटर की छत के रास्ते से होकर चोर की दो दिन पहले रात में दुकान में चोरी की थी। चोर ने ममटी की दीवार तोड़कर दुकान में रखी नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया था। सिविल लाइन इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ओमकार सिंह कांस्टेबल विजय कुमार, मोहम्मद इरफान व सुरेशचंद की टीम बनाई गई। एक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रोडवेज बस स्टैंड से अंजार पुत्र मौहम्मद उमर निवासी बरांदीपुर, बिजनौर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बीज की दुकान समेत शहर में आधा दर्जन स्थानों पर चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से कोर्ट रोड से बीज की दुकान से चोरी किए 62082 हजार की नकदी और 750 ग्राम चरस, कोर्ट रोड पर नंदी स्वीट्स के यहां हुई चोरी की 2650 रुपये की नकदी, राजेंद्र की दुकान में हुई चोरी में से 3000 रुपये बरामद किए। इसके अलावा शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 2500 रुपये की नकदी व नईमंडी थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के 1200 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन


वेल्डिंग का करता है काम
एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने बताया कि आरोपी वेल्डिंग का कार्य करता है। इसका चोरी करने का अंदाज भी निराला है। आरोपी बेहद पतला है और वह बिना किसी हथियार या औजार के घटना को अंजाम देने के लिए जाता है। जहां जाता है, उन्हीं के सामान से नकब लगाता है। आरोपी जब भी घर से निकलता है, तो वह कभी खाली हाथ वापिस नहीं जाता है।
विज्ञापन


कांस्टेबल को दस हजार का इनाम
एसपी सिटी ने बताया कि चोरी की इन घटनाओं का खुलासा कांस्टेबल इरफान के प्रयास से हो पाया है। इसलिए कांस्टेबल को दस हजार रुपये का इनाम व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा इरफान को इस मंथ कॉप आफ दि मंथ का भी अवार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें