फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट रोड स्थित बीज भंडार में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट रोड पर बीज भंडार में चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के कोर्ट रोड स्थित बीज भंडार के गल्ले से चोरों ने चालिस हजार की नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोर पास की दुकान की छत के रास्ते से बीज भंडार में पहुंचे। शहर विधायक ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस से जल्द इसके खुलासे को कहा है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कोर्ट रोड पर शहर निवासी संजय ढींगरा की सब्जी बीज भंडार नाम से दुकान है। इसके पास ही ढींगरा एग्रो सर्विस सेंटर है। मंगलवार देर रात चोर ढींगरा एग्रो सर्विस सेंटर की छत के रास्ते से होकर सब्जी बीज भंडार की छत पर पहुंचे। जहां से जीने की दीवार तोड़ने के बाद ताला व गेट तोड़कर वे दुकान में नीचे आ गए। गल्ला तोड़कर उन्होंने उसमें रखे बीजों की बिक्री के 40 हजार रुपये के साथ ही अन्य कीमती सामान भी चोरी कर लिया। बुधवार सुबह संजय ढींगरा दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। दुकान में चोरी की सूचना पर शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित व्यापारी से घटना की जानकारी ली। साथ ही पुलिस से घटना के खुलासे को कहा। वहीं, दुकान में चोरी की सूचना पर एसपी सिटी सतपाल आंतिल व इंस्पेक्टर सिविल लाइंस नवरत्न गौतम भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए व्यापारियों को जल्द वारदात के खुलासे का आश्वासन दिया। संजय ढींगरा ने घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें