फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडियाकर्मी से मारपीट, एसओ जीआरपी सहित दो निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। मीडियाकर्मी से मारपीट के आरोप में जीआरपी थाना प्रभारी और एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। इस घटना का विरोध करते हुए जिले के पत्रकारों ने जीआरपी थाना प्रभारी समेत दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग को लेेकर थाने पर धरना दिया।
मंगलवार रात एक टीवी चैनल का पत्रकार अमित शर्मा रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे की कवरेज कर रहे थे। आरोप है कि जीआरपी थाना प्रभारी राकेश कुमार ने सिपाही संजय, सुनील कुमार, टिंकू ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। बताया गया है कि कुछ दिन पहले स्टेशन और ट्रेनों में अवैध वेंडरों के खिलाफ खबर प्रसारित हुई थी, जिसमें जीआरपी की वसूली सामने आई थी। पीड़ित का आरोप है कि थाना प्रभारी और सिपाही उसे जीआरपी थाने की हवालात में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंचे अन्य पत्रकारों के साथ भी पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी की। रात में ही पत्रकारों ने लखनऊ गए एसपी अजय कुमार को फोन पर मामले की जानकारी दी। साथ ही सीएम योगी और डीजीपी समेत पुलिस के आला अफसरों के ट्विटर पर जानकारी दी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर रात में सहारनपुर से जीआरपी सीओ राम लखन मिश्रा भी थाने पहुंच गए। उधर, एसपी अजय कुमार ने लखनऊ में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। बुधवार सुबह एसपी ने पत्रकारों को जीआरपी थाना प्रभारी राकेश कुमार और सिपाही संजय कुमार को निलंबित होने की जानकारी दी। इससे पत्रकार संतुष्ट नहीं हुए और थाना प्रभारी समेत सभी दोषी सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। दोपहर करीब दो बजे मुरादाबाद से जीआरपी के एसपी/डीआईजी सुभाषचंद्र दूबे शामली पहुंचे। भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने भी एसपी से मिलकर घटना की निंदा की। पत्रकार अमित शर्मा ने थाना प्रभारी राकेश कुमार और तीन सिपाहियों के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी ने थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पत्रकारों का धरना समाप्त हुआ। उधर, थाना जीआरपी में धरने पर दोपहर के समय पत्रकार दीपक शर्मा की हालत बिगड़ गई। उन्हें आनन फानन में एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

धरने पर इन्होंने दिया समर्थन
थाना जीआरपी में पत्रकारों के धरने में भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक, भाकियू भानू के चौधरी अनिल मलिक, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल, महामंत्री संजय गोयल, संगीत गोयल, समाजसेवी रणकुमार, रालोद के योगेंद्र चेयरमैन, विकास धीमान, संजीव राठी, बस यूनियन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, बजरंग दल के सन्नी शर्मा, बिट्टू, डॉक्टर अनुराग शर्मा, ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल के डायरेक्टर कुशांक चौहान आदि ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें