फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दो शराब तस्कर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। जटवाड़ा गंगनहर पटरी पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कार सवार दो शराब तस्करों को पकड़ लिया। पुलिस की गोली पैर में लगने से दोनों शराब तस्कर घायल हो गए। पुलिस ने कार से 40 पेटी अवैध शराब सहित दो तमंचे व कारतूस बरामद किए है। एसपी देहात आलोक शर्मा व सीओ राममोहन शर्मा ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। एसपी ने बरामद शराब के जहरीली होने का अनुमान जताया है। कहना है कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

एसपी देहात आलोक शर्मा ने बताया कि थाना ककरौली के प्रभारी जितेंद्र अंबावत पुलिस बल के साथ शनिवार की रात गांव जटवाड़ा में गंगनहर पटरी पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जानसठ की ओर से एक स्विफ्ट कार आती दिखाई। पुलिस ने कार सवारों को रुकने का इशारा किया तो वे फायरिंग करते हुए गंगनहर पटरी के रास्ते से संभलहेड़ा की ओर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली पैर में लगने से दोनों लोग घायल हो गए। इस पर दोनों को दबोच लिया गया। पूछताछ में अपने नाम हरियाणा के जिला सोनीपत क्षेत्र के सिंभालका निवासी जितेंद्र पुत्र जगबीर व जिला बिजनौर के नूरपुर निवासी सरफराज पुत्र इलियास बताए हैं। पुलिस ने उनकी स्पिफ्ट कार में 40 पेटी अवैध शराब तथा दो तमंचे व कारतूस बरामद किए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत का कहना है कि इन शराब तस्करों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
एसपी देहात ने बताया कि शराब तस्करों की कार से करीब एक लाख रुपये कीमत की अवैध शराब पकड़ी गई है। 40 पेटियों में बिना मार्का के शराब के भरे पव्वे बरामद हुए हैं। यह जहरीली शराब होने का अनुमान है। शराब की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें