फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का वीडियो बनाने के आरोपी को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती का वीडियो बनाने के आरोपी को दबोचा
विज्ञापन

खतौली। बाथरूम में नहाते वक्त युवती का वीडियो बनाने के आरोपी युवक को पुलिस ने दबोच लिया। युवती के परिजनों में वीडियो बनाने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने पेंसिल में लगे कैमरे को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पीड़िता की ओर से आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

नगर में एक कॉलोनी निवासी युवती बृहस्पतिवार को अपने मकान में बाथरूम में नहा रही थी। कॉलोनी निवासी युवक ने युवती का वीडियो क्लिप बनाने के लिए बाथरूम के जंगले में पेंसिल वाला कैमरा लगा दिया। युवती को नहाने से पूर्व कैमरा लगाने की भनक लग गई। युवती ने साहस दिखाते हुए युवक को दबोच लिया। वीडियो बनाने को लेकर युवती के परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। युवती का वीडियो बनाने तथा हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवती के परिजनों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने युवती का वीडियो बनाने के मामले में हिरासत में लिए गए आरोपी मोनू के विरुद्ध धारा 354 (ग) में मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें