फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट बेचने का झांसा देकर अधिवक्ता से 99 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलेट बेचने का झांसा देकर अधिवक्ता से 99 हजार ठगे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला प्रेमपुरी निवासी अधिवक्ता को बुलेट बाइक बेचने का झांसा देकर शातिर ने खुद को फौजी बताकर 99 हजार तीन सौ रुपये ठग लिए। आरोपी द्वारा फिर से रुपयों की डिमांड किए जाने पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमपुरी निवासी अधिवक्ता निशित कुमार ने पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने ऑनलाइन शॉपिंग साइट ओएलएक्स पर एक बुलेट बिक्री का एड देखा था। जब उसने एड पर दिए मोबाइल नंबर पर बात की तो बुलेट मालिक ने खुद को फौजी बताते हुए अपना नाम दीपक कपूर और पोस्टिंग आगरा कैंट में होने की जानकारी दी। बुलेट का सौदा 50 हजार रुपये में तय किया गया, लेकिन आरोपी ने बाइक को आर्मी की कैंटीन से लिए जाने की बात कहते हुए कागजाती फॉर्मेल्टी के नाम पर अधिवक्ता से कई बार में 99 हजार तीन सौ रुपये हड़प लिए। इसके बाद कथित फौजी ने अधिवक्ता से एक बार फिर 27,500 रुपये की डिमांड की, जिस पर अधिवक्ता को अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ। पीड़ित अधिवक्ता ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही अपने रुपये वापस दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें