फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में कूदी महिला नहीं चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मेरठ के प्रेमी के संग आपत्तिजनक फोटो वायरल करने से आहत होकर खतौली गंगनहर में कूदी महिला का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका। पुलिस और मायके वाले शनिवार की रात से ही गंगनहर में महिला को तलाश करने में जुटे हैं। पीएसी के गोताखोरों भी उसकी तलाश करने में जुटे है। उधर, मायके वालों ने पुलिस से गंगनहर बंद कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

खतौली गंगनहर में महिला के कूदने का पूरा मामला कंकरखेड़ा में टेंपू चालक अनुज प्रजापति के हत्याकांड से जुड़ा है। महिला के प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फोटो वायरल करने की रंजिश में चालक अनुज की हत्या कर दी थी। चालक के सभी हत्यारोपियों को सहारनपुर पुलिस ने शुक्रवार की रात को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। महिला का मंसूरपुर क्षेत्र के एक गांव में मायके है जबकि उसकी शादी भोपा क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। प्रेमी के संग अश्लील फोटो वायरल होने से महिला बेहद आहत हुई थी। उसे शक हो गया था कि अनुज की हत्या उसके प्रेमी ने ही की है। पुलिस पूछताछ के डर से शनिवार को वह मेरठ से अपने चार साल के पुत्र को लेकर चली थी। इसके बाद उसने खतौली गंगनहर में पुत्र के साथ छलांग लगा दी थी। लोगों ने बालक को गंगनहर में डूबने से बचा लिया जबकि वह डूब गई थी। पुलिस व मायके वाले शनिवार की रात से ही उसे तलाश करने में लगे हैं। रविवार को पीएसी के गोताखोरों ने मोटरबोट से महिला को गंगनहर में तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें