फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में पकड़े दोनों बदमाश जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में पकड़े दोनों बदमाशों को जेल भेजा
विज्ञापन

खतौली। पुलिस ने मुठभेड़ में बाइक सवार दो बदमाशों को पकड़ लिया था। मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैरों में लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए थे। बुधवर को पुलिस ने जिला अस्पताल में बदमाशों का इलाज कराकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव अतरपुरा और शाहपुर मोड़ पर वाहनों की चेकिंग करने के दौरान मुठभेड़ में पुलिस ने बाइक सवार दो बदमाशों मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के गांव लोहिया निवासी नावेद उर्फ नवेद पुत्र मुस्तकीम और नगर के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी खालिद उर्फ मामा पुत्र यूसुफ को पकड़ लिया था। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार को अस्पताल में इलाज कराने के बाद दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें