किशोरी को घर में खींचकर छेड़छाड़
मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला निवासी किशोरी को पड़ोसी युवक ने घर में खींचकर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया, जिसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि 19 मई की शाम उसकी 13 साल की बेटी पड़ोसी के घर पर बर्फ लेने के लिए गई थी। महिला का कहना है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने किशोरी को अकेेली देख अपने घर में खींच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के कपड़े फाड़ डाले और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आरोपी को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना में तीन दिन पूर्व आरोपियों ने मुफ्त में शराब नहीं देने पर शराब ठेके के सेल्समैन पर फायरिंग कर दी थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। मामले में सेल्समैन ने गांव पीनना निवासी दो युवकों को नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि फायरिंग करने वाले गांव पीनना निवासी अंकित उर्फ सेठ को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे बुधवार को जेल भेज दिया गया।