फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने गाजियाबाद के कविनगर थाने में लूट और अन्य मामलों में वांछित चल रहे अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तमंचा एवं कारतूस बरामद किए हैं। उस पर 25 हजार रुपया का इनाम घोषित था।
एसएचओ थाना उत्तर सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि थाना क्षेत्र के रेहना रोड नाला किनारे स्थित सनक सिंह के भट्ठे के पास एक अपराधी के मौजूद होने की सूचना मिल रही थी। एसएसआई उत्तर हरीश कुमार ने पुलिस बल के ही साथ छापेमारी की।
छापा मारने के दौरान पुलिस ने घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस को बरामद किया। उसने अपना नाम कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के टूसी/113आवास विकास हंसपुरम निवासी मोनू यादव उर्फ राजन बताया है। एसएचओ ने कहा कि वह गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में लूट की घटना में वांछित चल रहा है। उस पर 25 हजार रुपया का इनाम घोषित हैं।