फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर में मारपीट, फायरिंग, ग्रामीणों ने दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर में फायरिंग, दो आरोपी पकड़े
विज्ञापन

खतौली। गन्नों से लदी भैंसा-बुग्गी खेत में धंस जाने को लेकर परिवार के ही लोगों के बीच कहासुनी हो गई। एक पक्ष के रिश्तेदारों ने मौके पर पहुंचकर मारपीट करते हुए फायरिंग करनी प्रारंभ कर दी। फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दो आरोपी रिश्तेदारों को जंगल में घेरकर पकड़ लिया, जबकि बाकी रिश्तेदार भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित की ओर से पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर लिया है। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव शाहपुर निवासी महिला बालेश के खेत में गन्ना खड़ा हुआ था। गन्ना छिलवाने के लिए बालेश ने मेरठ के थाना मवाना क्षेत्र के गांव मंदवाड़ी के अपने रिश्तेदार को बुलवा लिया। गन्ना छीलने के बाद बालेश का पुत्र और रिश्तेदार अपने परिवार के ही सुबोध आदि के खेत में भैंसा बुग्गी खड़ी करके गन्ने भरने लगे, जिस खेत में बुग्गी खड़ी थी, वह खेत पानी भरने की वजह से गीला था। इससे गन्नों से भरी भैंसा बुग्गी खेत में धंस गई। इसी बात को लेकर सुबोध आदि परिवार के लोगों के साथ बालेश के पुत्र के साथ कहासुनी हो गई थी। उस वक्त तो किसी तरह से मामला शांत हो गया। कुछ देर बाद झगड़े की सूचना मिलने पर गांव मंदवाड़ी से कई रिश्तेदार कार में बैठकर शाहपुर पहुंचे। आरोप है कि इन रिश्तेदारों ने सुबोध आदि परिवार के लोगों के साथ मारपीट करते हुए फायरिंग करनी प्रारंभ कर दी। फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को देखकर आरोपी भागने लगे। ग्रामीणों ने दो आरोपियों को जंगल में घेरकर पकड़ लिया। बाकी आरोपी भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने दोनों आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित सुबोध पुत्र ज्ञान सिंह ने गांव मंदवाड़ी निवासी शिवम पुत्र अजय, चेतन पुत्र रणसिंह, प्रशांत पुत्र यशपाल व अखिलेश पुत्र अजब सिंह को नामजद कराते हुए कई अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए नामजद आरोपी शिवम और चेतन को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें