छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में युवक को दबोचा
मुजफ्फरनगर। शहर के सरकुलर रोड स्थित कॉलोनी में छात्रा के घर पहुंचकर छेड़छाड़ करने के आरोप में लोगों ने दूसरे समुदाय के युवक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सरकुलर रोड स्थित एक कॉलोनी में सोमवार सुबह दूसरे समुदाय का एक युवक छात्रा के घर जा पहुंचा। भनक लगने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को रंगेहाथ दबोचते हुए उस पर छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की। उसने छात्रा के पास कॉलेज वर्क से संबंधित कॉपी लेने के लिए जाना बताया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।