फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के सामने मिली युवक की लाश, सनसनी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली के रैपुरा गांव के तिवारीपुर के 30 वर्षीय युवक की घर के सामने लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घर के अंदर बाइक खड़ी थी और बाहर से ताला लगा पाया गया। इसके कारण मौत का रहस्य गहरा गया है। शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। पूछताछ में पता चला कि मृतक नशा करने का आदी था। सोनूपार चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, तभी वजह पता चल सकेगा। 
विज्ञापन

तिवारीपुर निवासी धरम (30) पुत्र रामप्रताप दो भाइयों में छोटे थे। माता-पिता के स्वर्गवास के बाद बड़े भाई तिलक राम पर परिवार का बोझ आ गया। जो रोजी-रोटी के सिलसिले में शहर में बस्ती में रहने लगे। धरम गांव के बाहर अपने हिस्से के खेत में एक कमरा बना कर अकेले रहने लगे। अपने हिस्से की कुछ जमीन भी उन्होंने नशे के चलते बेच दी थी। सोमवार सुबह ग्रामीणों की नजर घर के बाहर पड़े शव पर पड़ी। कमरे में बाहर से ताला लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें