फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने आतंकित कर गन्ना पर्यवेक्षक को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने आतंकित कर गन्ना पर्यवेक्षक को लूटा
विज्ञापन

मोरना। गन्ना खेतों का सर्वे कर लौट रहे गन्ना पर्यवेक्षक गौतम कुमार से तीन बदमाशों ने तमंचा के बल पर हजारों रुपयों की नगदी सहित बाइक और मोबाइल आदि सामान लूट लिया। सरकारी कर्मचारी के साथ लूट होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। ककरौली पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए कांबिंग की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

गन्ना विकास परिषद मोरना के सचिव संजय कुमार ने बताया कि गौतम कुमार को गांव कवाल, खुजेड़ा, खाईखेड़ा, ढ़ांसरी के गांवों के किसानों का गन्ना सर्वे करने की जिम्मेदारी दी गई है। सोमवार को सुबह वे छह बजे से ढांसरी गांव के जंगल में गन्ना सर्वे करने में लगे हुए थे। 11 बजे के करीब गौतम कुमार ककरौली क्षेत्र के गांव ढांसरी व खुजेड़ा मार्ग के जंगल के रास्ते से लौट रहे थे। इस मार्ग में पड़ने वाले रजबहे की पुलिया पर गन्ना विकास परिषद मोरना में तैनात गन्ना पर्यवेक्षक गौतम कुमार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया। बदमाशों ने गन्ना पर्यवेक्षक की बाइक, मोबाइल, पांच हजार रुपयों की नगदी सहित सरकारी कागजों का बैग का लूट लिया। बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। राहगीर के फोन से गांव सालारपुर में गन्ना सर्वे कर रहे गन्ना पर्यवेक्षक राजेश कुमार को गौतम कुमार ने घटना से अवगत कराते हुए मदद की गुहार लगाई। डायल 100 नंबर की पुलिस को लूट की सूचना देकर पीड़ित साथी की मदद से ककरौली थाने पहुंचे। सीओ वे थाना प्रभारी ने पीड़ित से लूट की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए कांबिंग की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।गन्ना विकास परिषद मोरना के गन्ना समिति सचिव जगदीश प्रसाद दिवाकर, गन्ना पर्यवेक्षक रफीक अहमद, नरेश, राजेश, राघवेंद्र यादव, सोमपाल, ब्रह्म सिंह आदि ने ककरौली थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पीड़ित गौतम कुमार ने पुलिस को लूट की तहरीर दी। पुलिस ने लूट का मुुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें