फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक की पत्नी को पीटने में डाक्टर की पत्नी सहित दस पर लूट का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से खींच कर सैनिक की पत्नी को पीटने और बीचबचाव में सपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष से धक्कामुक्की करने में दस लोगों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें मंगलसूत्र व घरेलू सामान लूटने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


मसेनी लकूला रोड निवासी सैनिक नेकीराम की पत्नी अनुुराधा ने मकान मालिक आरपी पांडेय, सुशील पत्नी डा. सुरेंद्र, नर्स अनुराधा, इसकी मां, इसकी तीन बहने, अखंड की पत्नी आभा, नेकपुर कलां निवासी संजीव व सुनील के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इसमें कहा कि वह आरपी पांडेय के मकान में किराये पर रहती है। 19 मई को दोपहर के समय आरोपियों ने घर में घुस कर उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने के उद्देश्य से गला दबाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस दौरान हमलावरों ने उसका मंगलसूत्र छीन लिया, झुमकी तोड़ दी और कमरे से कीमती सामान उठा ले गए। सपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई कर दी। इससे वह भी चुटहिल हो गईं। आरोपी उसका मंगलसूत्र व घरेलू सामान भी लूट ले गए।
विज्ञापन


क्टर की पत्नी सहित दस पर लूट का मुकदमा

घर से खींचकर सैनिक की पत्नी को पीटने का मामला
सपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष से भी की थी हाथापाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें