फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से लौट रही महिला से छेड़छाड़, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर में महिला से छेड़छाड़, मारपीट
विज्ञापन

शाहपुर। क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम मंदिर से पति के साथ लौट रही महिला के साथ दूसरे समुदाय के चार युवकों ने छेड़छाड़ व बदसलूकी की। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला व उसके पति से मारपीट की और धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह सोमवार शाम पति के साथ गांव के शिवमंदिर में गई थी। वहां से लौटते समय गांव के ही दूसरे समुदाय के चार युवकों ने विवाहिता के साथ छेड़छाड़ करते हुए उस पर अश्लील टिप्पणी कीं। महिला व उसके पति ने युवकों का विरोध किया, तो उन्होंने गालीगलौज करते हुए दंपती से मारपीट कर दी। दंपती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। इस दौरान विवाहिता की सोने की चेन भी गायब हो गई। घटना के बाद पीड़ित दंपती ने घर पहुंचकर पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। पीड़िता ने सुनकर काफी लोग मौके पर आ गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए । पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने फुरकान उर्फ समीर और जावेद पुत्रगण इब्राहिम व उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना को लेकर गांव में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साला-बहनोई भिड़े, जमकर हंगामा
शाहपुर। शामली जनपद के सिटी थाना क्षेत्र के मोमीन नगर निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन गांव कसेरवा में रहती है। वह मंगलवार को बहन को मायके ले जाने के लिए आया था। आरोप है कि इसी दौरान उसकी बहनोई से मामूली कहासुनी हो गई, जिसके बाद उनमें मारपीट भी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल कराते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें