फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी संदिग्ध हालात में हुई लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी संदिग्ध हालात में हुई लापता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी गुलजार ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय बहन संजीदा दो दिन पूर्व घर से बिना किसी को बताए दुकान के लिए गई थी। इसके बाद से ही वह घर नहीं लौटी। हरसंभव तलाश के बावजूद किशोरी का सुराग नहीं लगा, जिस पर परिजनों ने पुलिस से किशोरी की तलाश कर उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने अपहरण में मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संघर्ष में चार पकड़े
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने भगतसिंह रोड पर शुक्रवार शाम मामूली विवाद में आपस में ही मारपीट कर रहे विकास निवासी अबूपुरा और सुमित निवासी कच्ची सड़क को हिरासत में लिया। उधर, शामली स्टैंड पर रिकशा वाले से किराए को लेकर झगड़ा कर रहे शामली स्टैंड निवासी अखिल को भी हिरासत में लिया गया। इनके अलावा कृष्णापुरी में एक महिला के घर के आगे गालीगलौज कर रहे कृष्णापुरी के ही सचिन को पुलिस ने धरदबोचा, जबकि राहुल फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए सभी चारों युवकों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें