फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बदमाशों को किया गैंगस्टर में निरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बदमाशों को किया गैंगस्टर में निरुद्ध
विज्ञापन

तितावी। एसओ सूबे सिंह ने क्षेत्र के तीन बदमाशों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। एसओ ने बताया कि हरेंद्र उर्फ चग्गु पुत्र पीतम, राकेश पुत्र जयवीर और अजय उर्फ अरविंद निवासीगण नयागांव शाहपुर को गैंगस्टर में निरुद्ध किया गया है। उक्त तीनों बदमाश काफी समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं और गैंग बनाकर अपराध को अंजाम देते रहे हैं।
विज्ञापन


पुरुष कबड्डी टीम का चयन किया
शाहपुर। क्षेत्र के गांव सोरम में बुधवार को जिला स्तरीय पुरुष कबड्डी टीम का चयन किया गया। जिला कबड्डी संघ के सचिव रामपाल सिंह ने बताया कि सोरम में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में चयनित कबड्डी टीम में गांव काकड़ा के आशीष व राहुल, रसूलपुर जाटान के गौरव, इटावा के प्रशांत व अभिनव, बसेड़ा के अंकुश, नितिन व आकाश, ककराला के मनीष, बुढ़ाना के अजय और मांडी के आकाश के अलावा भोकरहेड़ी के अवनीश का चयन किया गया है। ओमवीर सिंह धीराहेड़ी व अनिल कुमार काकड़ा को टीम का कोच नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि चयनित टीम बृहस्पतिवार से बरेली में होने वाली 45वीं सीनियर पुरुष राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें