फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पेपर मिल कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में पेपर मिल कर्मी की मौत
विज्ञापन

मोरना। रजबहे की पटरी से गांव लौट रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। पेपर मिल से ड्यूटी पर अपने गांव करहेडा जा रहे युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हेलमेट नहीं पहनने के कारण सिर में गंभीर चोट के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के गांव करहेड़ा निवासी देवेश (24) पुत्र सुकदेव मुजफ्फरनगर में एक पेपर मिल में कार्य करता था। बुधवार देर रात को वह बाइक से ड्यूटी पूरी करके अपने गांव लौट रहा था। वह जब मोरना मिल के पास रजबहे की पटरी से होकर अपने गांव जा रहा था, तभी किसी वाहन ने उसे चपेट में लेकर टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर परिजनों और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें