मुजफ्फरनगर। नई कोतवाली क्षेत्र में कूकड़ा रोड पर शुक्रवार सुबह एक ग्रामीण की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शनाख्त बिलासपुर निवासी सुरेशपाल के रूप में हुई, जो बृहस्पतिवार रात से लापता था।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कूकड़ा रोड पर ईदगाह के निकट स्थित रजबहे की पटरी के पास शुक्रवार सुबह अधेड़ की लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनाख्त कराई, तो शव की पहचान गांव बिलासपुर निवासी सुरेशपाल पुत्र समय सिंह के रूप में हुई। सुरेशपाल बृहस्पतिवार रात से लापता था। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि सुरेशपाल नशा करता था। संभवत: बृहस्पतिवार रात नशे की हालत में घर लौटते समय वह अचानक गिर गया और रजबहे की बाउंड्री सिर में लगने से गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि मामले में बिलासपुर के ही प्रवीण कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।