क्लीनिक में हजारों की चोरी, आग लगाई
खतौली। डॉक्टर के क्लीनिक से चोरों हजारों की नगदी चोरी कर ली। आरोप है कि चोरों ने क्लीनिक में आग लगा दी। आग में हजारों की दवा और कीमती सामान जल गया। पुलिस जांच में शॉर्ट सर्किट से क्लीनिक में आग लगी है। पुलिस का यह भी मानना है कि क्लीनिक में चोरी की कोई घटना नहीं हुई है।
मोहल्ला देवीदास में डॉक्टर राजकुमार के क्लीनिक में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने डुप्लीकेट चाबी से शटर खोला। क्लीनिक के अंदर सेफ का ताला तोड़कर चोरों ने उसमें रखे लगभग साठ हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरी के बाद चोर दुकान में आग लगाकर भाग गए। शुक्रवार सुबह डॉक्टर क्लीनर पर पहुंचा तो उसे चोरी और क्लीनिक में आग लगने का पता चला। आग में हजारों की दवा और कीमती सामान जल गया। क्लीनिक में चोरी की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि डॉक्टर ने पहले पुलिस को हजारों की नगदी चोरी की जानकारी दी थी। लेकिन बाद में डॉक्टर ने बताया कि क्लीनिक से कोई चोरी नहीं हुई है। पुलिस ने जांच के बाद बताया कि बंद क्लीनिक में आग लगी है। संभव है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। इसके बावजूद भी पुलिस जांच में जुटी है।