फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संधावली रेलवे ट्रैक पर घायल मिली महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में मिली महिला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव संधावली में फ्लाईओवर के नीचे रेलवे ट्रैक पर मंगलवार सुबह एक महिला घायलावस्था में पड़ी मिली। संभावना है कि वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गई थी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। हालांकि महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन

मंसूरपुर थाना क्षेत्र में गांव संधावली स्थित फ्लाईओवर के नीचे स्थित रेलवे ट्रैक पर एक महिला मंगलवार सुबह गंभीर अवस्था में पड़ी मिली। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने अपना नाम जमीला बताया। इससे आगे महिला कुछ नहीं बता पाई और अचेत हो गई। कुछ देर बाद ही महिला की उपचार के दौरान ही मौत हो गई। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है। पुलिस अब उनकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। इस संबंध में आसपास के थानों की पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें