फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा भाभी को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर भाभी को बनाया हवस का शिकार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाभी को प्रेमजाल में फंसाकर परिवार के ही देवर ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। कई माह तक यौन शोषण के बाद पीड़िता के दबाव बनाने पर आरोपी ने आर्यसमाज में कर ली शादी। बाद में महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने महिला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

देवबंद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीडिता ने महिला थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी मंसूरपुर क्षेत्र के गांव निवासी सोनू नामक युवक से हुई थी, जिससे उसे दो बच्चे भी हैं। पीड़िता के अनुसार कई माह पूर्व पति की मौत हो गई, जिसके बाद परिवार के ही एक देवर ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। बाद में शादी का दबाव बनाने पर आरोपी देवर ने एक अगस्त को शहर के आदर्श कॉलोनी स्थित आर्यसमाज मंदिर में शादी कर ली। पीड़िता के अनुसार शादी के बाद जब वह देवर के घर पहुंची तो वहां उसके परिजनों ने दहेज की मांग करते हुए महिला का उत्पीड़न शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने एकराय होकर सात अगस्त को विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया, जिसके बाद से ही वह मायके में रह रही है। पीड़िता ने महिला थाना पुलिस से आरोपी देवर व उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें