फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के लापता नौकर का शव पेड़ से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान के लापता नौकर का शव पेड़ से लटका मिला
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव बोपाड़ा के एक किसान के नौकर का शव गांव के बाहर आम के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। वह बुधवार शाम से लापता था। राजू असम का रहने वाला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सके। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंसूरपुर के गांव बोपाड़ा निवासी किसान वीरेंद्र पुत्र रामपाल के यहां असम का रहने वाला 25 वर्षीय राजू नाम का नौकर बीते छह महीने से नौकरी कर रहा था। इससे पहले वह गांव नावला में एक किसान के यहां नौकरी करता था। बुधवार को नौकर राजू, किसान के दूसरा नौकर मध्य प्रदेश निवासी संजय के साथ जंगल में खेतों में दवाई का स्प्रे करने गया था। स्प्रे करने के बाद संजय तो किसान के घर पर वापस चला आया था, लेकिन राजू यह कहकर वहीं जंगल में रुक गया कि वह थोड़ी देर में आ जाएगा। बुधवार को रातभर राजू वापस नहीं आया। किसान ने पुलिस को बताया कि राजू दो बार पहले भी बिना बताए हरिद्वार चला गया था। इसलिए उन्होंने समझा कि इस बार भी वह एक दो दिन में घूमकर वापस आ जाएगा। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे गांव बोपाड़ा निवासी किसान सुधीर जब अपने खेतों पर गया, तो उसने देखा की उनकी नलकूप के पास आम के पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ है। किसान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पेड़ से लटका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव देखने के लिए भीड़ लग गई। पुलिस में मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा। ग्रामीणों ने शव की पहचान नौकर राजू के रूप में की। राजू का शव मिलने की खबर सुनकर किसान वीरेंद्र भी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे हल्का इंचार्ज एसआई ओमप्रकाश सिंह ने बताया किसान वीरेंद्र से नौकर राजू के बारे में पूछताछ की गई। किसान ने केवल इतना ही बताया कि राजू असम का रहने वाला था। बुधवार की रात को राजू घर नहीं लौटा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही राजू की मृत्यु के कारण का सही पता चल सकेगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। मृतक नौकर का पता तलाशने करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें