फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपा रोड पर मिली युवक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड पर फ्लाईओवर के छोर पर स्थित निजी हॉस्पिटल के बाहर मंगलवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और शिनाख्त कराने का प्रयास किया। उसकी पहचान कुछ लोगों ने गांव नंगला-जसोई निवासी सुभाष के रूप में की, जिसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को युवक की मौत से अवगत कराया। पुलिस के अनुसार, युवक नशे का आदी था जो कई साल से गांव छोड़कर शहर आ गया था और मजदूरी कर पेट भरते हुए इधर-उधर सड़क किनारे सो जाया करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


गैंगरेप के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव के ग्रामीण ने पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि विगत 24 जून की रात करीब नौ बजे उसकी बेटी के साथ गांव के ही दो युवकों ने खेत में खींचकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने घर लौटकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिस पर पीड़ित परिजनों ने आरोपियों के घर जाकर मामले की शिकायत की। आरोप है कि इससे गुस्साए आरोपियों ने पीड़ित के घर हमला कर दरवाजे तक तोड़ दिए। पीड़ित ने सोमवार को एसएसपी से मामले की शिकायत की, जिस पर उन्होंने नई मंडी थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए थे। आरोप है कि कप्तान के आदेशों के बावजूद पुलिस ने मामले में न तो आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की और न ही गैंगरेप पीड़िता का मेडिकल ही कराया। इसके चलते अब आरोपी उल्टे पीड़ित परिवार को चुपचाप रहने अन्यथा अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें