जानसठ। गांव गढ़ी में बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत निगम की टीम के साथ ग्रामीणाें ने मारपीट कर बंधक बना लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टीम को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया। जेई ने नौ ग्रामीणों के खिलाफ विद्युत चोरी करने और मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रविवार रात विद्युत निगम के जेई संजीव कुमार द्वारा आशीष, मोहन, मुकेश कुमार, प्रमोद कुमार, इरशाद, विनोद कुमार आदि के साथ गांव गढ़ी में बिजली चोरी पकड़ने के लिए गए। गांव में टीम द्वारा बिजली चोरी पकड़ ली। आरोप है कि ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए टीम के साथ मारपीट कर दी और बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और टीम को मुक्त कराया। जेई संजीव कुमार ने तहरीर देते हुए बताया कि गांव गढ़ी निवासी यामीन, अनस, अयूब, सद्दाम, तोहीद, अशफाक, खुर्शीद, रिजवान, मोटा के खिलाफ मारपीट गाली गलौज करने वह सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, दूसरी ओर जेई संजीव कुमार द्वारा ने बिजली चोरी करने व बिल जमा न करने पर नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें जानसठ कस्बे के मोहल्ला सराय तुलसीराम निवासी मोमीन, ब्रहमदत्त, रामगोपाल, गांव गढ़ी निवासी अली, यामीन, अफजाल, विनय कुमार, सलीम शामिल हैं।