फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाति नर्सिंगहोम के कमरे सील, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बायो मेडिकल वेस्ट का सही रूप से निस्तारण और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्राधिकार लाइसेंस नहीं होने के चलते स्वाति नर्सिंगहोम पर कार्रवाई की गई है। नर्सिंगहोम के पांच कमरों को सील किया गया है। इन कमरों में अस्पताल की लैब और अन्य कार्य होने बताए गए हैं।
विज्ञापन

आहिल्याबाई चौक के निकट बने स्वाति नर्सिंगहोम की कई बार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को शिकायत दी गई। नर्सिंगहोम की जांच की गई तो इसके पास वर्ष 2016 के तहत बोर्ड से प्राधिकार नहीं लिया गया था। यह प्राधिकार बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए लिया जाता है। इसको लेकर नर्सिंगहोम संचालक को नोटिस दिया गया। सोमवार देर शाम प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी विजय शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी और एसीएमओ डॉ बीके ओझा के साथ छापेमारी की गई। नर्सिंगहोम की जांच के बाद पांच कमरों में सील लगाई गई है। इन कमरों में लैब और अन्य काम होता था। इसके अलावा संचालक को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें