फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़कर तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर। भगवानपुर में एक ढाबा संचालक के घर का चोरों ने ताला तोड़कर नगदी, जेवरात कीमती सामान चोरी कर लिया । पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले को लेकर जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

सहालापुर सहारनपुर निवासी सुशील राठी कस्बा भगवानपुर की एक कालोनी में रहते हुए ढाबा चलाता है। रविवार को सुशील राठी परिवार के साथ किसी काम से अपने पैतृक गांव सहालापुर में गया हुआ था। इस दौरान सुशील का मकान बंद था। सुबह कुछ लोगों ने सुशील के घर का ताला टूटा देखा, तो उन्होंने मामले को लेकर फोन से जानकारी सुशील को दी। मकान का ताला टूटने की खबर सुनते ही आनन-फानन में सुशील भगवानपुर पहुंचा, तो देखा कि मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार चोर करीब 50 हजार की नगदी, दो लाख की कीमत के जेवर और एलईडी आदि अन्य सामान चोरी कर ले गए है। सुशील ने मामले की जानकारी भगवानपुर पुलिस को दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस उपनिरीक्षक राजकुमार ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर जांच की जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें