मोरना। क्षेत्र के गांव मोरना की मुस्लिम बस्ती स्थित मकान में घुसकर दो शराबी युवकों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। घटना को लेकर तनाव व्याप्त हो गया।
किशोरी के भाई ने भोपा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके माता-पिता रिश्तेदारी में गए हुए हैं। सोमवार शाम उसकी दोनों बहन अकेली घर पर थीं। तभी गांव के ही दो युवक शराब के नशे में धुत होकर उनके घर में घुस आए और उसकी छोटी बहन के साथ अश्लील हरकत करते हुए दुराचार का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्र हो गए। मोहल्ले के लोगों के आने से पूर्व आरोपी भाग खड़े हुए। घटना को लेकर दोनों समुदाय के लोगों में तनाव फैल गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।