फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से बदमाशों ने नगदी और स्कूटी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। मीरापुर रोड पर बदमाशों ने व्यापारी से तमंचों के बल पर हजारों रुपयों की नगदी समेत स्कूटी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी को मारपीट कर घायल कर दिया। लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर सीओ समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की, लेकिन बदमाश पकड़े नहीं जा सके।
विज्ञापन

खतौली की दयालपुरम कॉलोनी निवासी अमित गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता नमकीन का व्यापार करता है। शनिवार को अमित गुप्ता मीरापुर से नमकीन का आर्डर और वसूली करके अपनी स्कूटी से खतौली लौट रहा था। खतौली व मीरापुर मार्ग पर वह जैसे ही नयागांव फैजाबाद के पास पहुंचा, तो बाइक सवार दो बदमाशों अपनी बाइक को व्यापारी की स्कूटी के आगे लगा दी। बाइक के सामने लगाने पर व्यापारी ने स्कूटी रोक ली। स्कूटी रोकते ही बदमाशों ने बाइक से नीचे उतरकर व्यापारी को घेर लिया। बदमाशों ने तमंचों से आतंकित करते हुए व्यापारी से 60 हजार रुपये की नगदी, स्कूटी व मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी को मारपीट कर घायल कर दिया। लूटपाट करने के बाद बदमाश गांव तिसंग के मार्ग की ओर फरार हो गए। घायल व्यापारी ने राहगीरों के मोबाइल फोन पर लूट की घटना की सूचना पुलिस को दी। लूट की सूचना मिलने पर सीओ एसकेएस प्रताप, इंस्पेक्टर अनिल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर जानसठ के अलावा खतौली व मीरापुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने बदमाशों को पकडने के लिए नाकेबंदी की। इसके बावजूद बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को लूट की घटना की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें