फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दरोगा की मौत, कोहराम

Sun, 04 Feb 2018 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर-शिवराजपुर मार्ग पर गढ़वा वन रेंज के समीप शनिवार को दरोगा वीरेंद्र सिंह की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने मिले परिचय पत्र के आधार पर परिजनों को सूचित कर दिया। घर में कोहराम मचा हुआ है। वह फतेहपुर में तैनात थे।
विज्ञापन


शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बैसन का पुरवा गांव निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र गुलाब सिंह फतेहपुर जिले के घोष सुल्तानपुर थाने में उपनिरीक्षक थे। शनिवार को उनके परिवार में भतीजे की पत्नी की तेरहवीं थी। इसमें शामिल होने वीरेंद्र बाइक से ही घर शंकरगढ़ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही शाम को प्रतापपुर-शिवराजपुर मार्ग पर गढ़वा वन रेंज के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वीरेंद्र सड़क पर गिरे तो वाहन उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। इसमें वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे एसओ शंकरगढ़ अमित मिश्रा को दरोगा के पास से एक परिचय पत्र मिला। उसी के आधार पर परिजनों को सूचना दी और शव शंकरगढ़ सीएचसी ले आए। परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन सीएचसी पहुंचे, जिनकी मौजूदगी मे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन पुत्र सुमित सिंह, शमशेर सिंह, श्वेत सिंह व तीन पुत्रियां राधा, रुक्मिणी व सरोज हैं।
 
लालापुर। अपने कर्मठ व्यक्तित्व एवं ईमानदार की छवि रखने वाले कांग्रेसी नेता दादा दलबहादुर सिंह के परिवार में एक माह में लगातार तीसरी मौत से परिजन दहशत में हैं। 18 दिसंबर 2017 को वीरेंद्र सिंह के बड़े भाई गोपाल सिंह जो लखनऊ में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे, उनकी अचानक मौत हो गई थी। इसके बाद 22 जनवरी 2018 को छाया सिंह पत्नी शिवराम सिंह की अचानक मौत हो गई। इनकी तेरहवीं में शामिल होने वीरेंद्र आ रहे थे। शनिवार को वीरेंद्र की भी मौत हो गई। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के गढ़वा वन रेंज के पास जिस स्थान पर दरोगा वीरेंद्र सिंह सड़क हादसे का शिकार हुए, उसी स्थान पर लगभग चार वर्ष पहले गोल्हैया गांव निवासी सब इंस्पेक्टर आशीष सिंह पुत्र चंद्र प्रताप सिंह की कार एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें