फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से अश्लील हरकत, विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा(मुजफ्फरनगर)। गादला में सरकारी नल से पानी लेने गई युवती के साथ मारपीट करने और अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के गांव गादला निवासी युवक ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी भांजी घर के बाहर खड़े सरकारी नल से पानी लेने गई थी तो वहां गांव का ही विशेष समुदाय का युवक खड़ा था, जो युवती को गाली-गलौज करने लगा। युवती ने विरोध किया तो युवक ने अश्लील हरकत की। आरोपी युवती को घसीट कर अपने घर ले गए। सूचना पर युवती की मां और परिवार के लोग पहुंचे तो आरोपी ने अपने दो और भाइयों के साथ मिलकर मारपीट की, जिसमें युवती को चोट आई। मामले को लेकर दर्जनों लोग देर रात भोपा थाने पहुंचे और कार्यवाही की मांग करते हुए हंगामा किया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती को चोटें आई हैं, जिसके कारण उसे डॉक्टरी के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें