लालूखेड़ी में छात्रों के दो गुट भिड़े
तितावी। लालूखेड़ी स्थित किसान इंटर कॉलेज में छात्रों के के बीच मामूली विवाद में संघर्ष हो गया। छात्रों के दोनों गुटों के बीच जमकर हॉकी, बेल्टें, लोहे की रॉड चली। संघर्ष में तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले की घटना से अफरातफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची तितावी पुलिस तीनों छात्रों को पकड़कर थाने ले आई।
तितावी पुलिस के अनुसार अलीपुर खुर्द का सागर किसान इंटर कॉलेज लालूखेड़ी में कक्षा 11 का छात्र है। मुजफ्फरनगर के एक डिग्री कॉलेज का छात्र सचिन और रोहित मंगलवार को किसान इंटर कॉलेज में चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के बहाने से किसी छात्रा से मिलने आए थे। सागर ने दोनों को एक छात्रा की ओर इशारा करते हुए देख कर टोक दिया। इस पर रोहित और सचिन ने सागर से गालीगलौज शुरू कर दी। कुछ देर में ही सागर के कई साथी आ गए। इन लोगों ने सचिन रोहित पर बेल्ट और हॉकी से हमला कर दिया। कॉलेज में में हंगामा बढ़ने पर वहां अफरा तफरी मच गई। कुछ समय बाद वहां उक्त दोनों छात्रों के साथी भी आ गए। इसके बाद दोनों ओर से जमकर हॉकी बेल्टें व लोहे की राड चली, जिसमें दोनो ओर से कई छात्रों को चोटें आई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची, तो सभी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने सचिन, रोहित और सागर को पकड़ लिया। हमले में तीनों घायल हो चुके थे। पुलिस ने तीनों का उपचार कराकर थाने में बंद कर दिया। देर शाम तक तीनो छात्रों के परिजन थाने पर मौके पर मौजूद थे। कुछ जिम्मेदार लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने को प्रयासरत थे।