फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगे के आरोपियों की सुनवाई सेशन सुपुर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में साढ़े तीन साल पहले हुए दंगे के तीन आरोपियों के विरुद्ध मामला एसीजेएम कोर्ट से सेशन के सुपुर्द किया गया है। अदालत ने उन्हें पांच जुलाई को सेशन कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में हुए दंगे के दौरान फुगाना थाने के ग्राम लिसाढ़ में भी घरों में आगजनी हुई थी, जिसमें गांव के ही तीन आरोपी मोनू, राजू और अंकित जेल में बंद हैं। एसआईटी ने जांच के उपरांत उनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। मंगलवार को एसीजेएम प्रथम जितेंद्र कुमार की कोर्ट ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध सुनवाई सेशन के सुपुर्द कर दी। साथ ही आदेश दिया कि वे सभी आगामी पांच जुलाई को सेशन कोर्ट पेश हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें