फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलपनी के मकान में काटी भैंस, मांस अौर उपकरण बरामद

Wed, 07 Jun 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। तिलपनी गांव में पुलिस की छापामारी में एक मकान में भैंस कटान का खुलासा हुआ है। पुलिस ने वहां से 70-80 किलोग्राम मांस और कटान के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी पुलिस की गाड़ी देखकर भाग गया। आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन


  पुलिस के मुताबिक तिलपनी गांव में नौशाद के मकान में पशु कटान होने की मंगलवार को जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नौशाद के घर छापा मारा, वहां नौशाद नहीं मिला, लेकिन मकान में भैंस कटी हुई पड़ी हुई थी। पुलिस ने  मांस और भैंस के अवशेष के अलावा कटान के उपकरण कब्जे में ले लिए । इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। 


पुलिस टीम ने नौशाद को पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी तेजेंद्र पाल सिंह ने कहा नौशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम संभावित स्थानों पर दबिश दी, उसको जल्द पकड़ लिया जाएगा। सूत्रों की माने तो नौशाद मीट को क्षेत्र में सप्लाई करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें