फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने की शिविर लगाने वाले की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने की शिविर लगाने वाले की पहचान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भीम आर्मी की सहायता के लिए मेले में लगाए गए शिविर से पुलिस विभाग मेें हड़कंप मच गया था। पुलिस ने शिविर लगाने वाले युवक के बारे में पता कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। प्रशासन मुख्य आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के मूड में है।
विज्ञापन

गंगा स्नान के चलते शुक्रताल में मेला लगा हुआ है। मेले में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया था, जब किसी ने अंबेडकर चौराहे पर शिविर लगाकर सहारनपुर की प्रतिबंधित भीम आर्मी के लिए चंदा मांगा था। बैनर पर जय सिंधु संघ का भी नाम लिखा हुआ था। शिविर का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। अफसरों के आदेश पर भोपा सीओ अकील अहमद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शिविर को हटवाया। पुलिस को देख शिविर लगाने वाले युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दानपात्र के डिब्बों को उठाकर फेंक दिया था। सूत्रों की माने तो शिविर लगाने में जौली निवासी अनुज नामक युवक का नाम सामने आया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। भोपा क्षेत्र के कई और युवकों को चिह्नित किया गया है। युवकों ने मेले के दौरान ही योजना बनाकर शिविर को लगाया था। सहारनपुर के खराब माहौल को देखते हुए प्रशासन ने शिविर को नष्ट कर दिया। फिलहाल पुलिस अफसर मामले में चुप्पी साधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें