जानसठ/बुढ़ाना। अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट नहीं देने से नाराज पड़ोसी ने एक वृद्धा को घर से निकालकर ताला लगा दिया। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई।
गांव काटका निवासी मुरादन (65) पत्नी शौकत का आरोप है कि पड़ोसी ने उसको अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट देने के लिए कहा था। नहीं देने पर पड़ोसी ने वृद्धा के मकान की दीवार गिरा दी और घर में ताला लगाकर उसे बाहर निकाल दिया। उधर, इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पीड़िता ने तहरीर भी दे दी है। पड़ोसी को थाने बुला गया है। जांच पड़ताल करके कार्रवाई की जाएगी। उधर, बुढ़ाना क्षेत्र के खानपुर में एक पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। आरोप है कि महिला ने भाजपा को अपना वोट दिया। जिससे नाराज होकर उसके पति ने मारपीट की।