तीन आरोपी जेल भेजे
सिखेड़ा। पुलिस ने दो जुआरियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं एक आरोपी को देशी शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांव बिहारी के जंगल में जुआ खेलते हुए रविंद्र व अनुज को गिरफ्तार किया है। गांव सिकरेड़ा भगवानपुरी निवासी कालू को 20 पव्वे देशी शराब सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रविवार को भी पुलिस ने रविंदर पुत्र भंवर सिंह, निवासी विलायत नगर, थाना भोपा रिप्ले पुत्र काले राम निवासी मिर्जा टीला को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
चोरी की बाइक व डोडा पोस्त सहित पकड़ा
जानसठ। पुलिस ने एक युवक को डोडा पोस्त तथा चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर शान मोहम्मद पुत्र कय्यूम कुरैशी, निवासी मोहल्ला बेरियान कस्बा जानसठ को तीन किलो डोडा पोस्त व चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।