फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से दो दिन पूर्व लापता हुआ युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी से दो दिन पूर्व लापता हुआ युवक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के उत्तरी लद्दावाला निवासी युवक शादी से दो दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हो गया। वह एक हफ्ते पूर्व ही सऊदी से लौटा था। रविवार सुबह टेलर के यहां कपड़े सिलवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उत्तरी लद्दावाला निवासी सलमान ने तहरीर देकर बताया कि उसका बड़ा भाई जावेद काफी समय से सऊदी अरब में रहकर नौकरी कर रहा है। 17 फरवरी को ही वह सऊदी से घर लौटा था। 26 फरवरी को उसकी शादी तय थी, जिसकी बारात जानी थी। पूरा परिवार जावेद की शादी की तैयारियों में लगा हुआ था। पीड़ित के अनुसार रविवार सुबह करीब नौ बजे वह शादी के लिए कपड़े सिलवाने की बात कहकर घर से निकला और संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा है। परिजनों ने शाम तक हर संभावित स्थान पर जावेद की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगने पर अनहोनी की आशंका जताते हुए शहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस युवक की तलाश के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें