फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ जवान के घर में घुसे संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआरपीएफ जवान के घर में घुसे संदिग्ध
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के उत्तरी रामपुरी निवासी सीआरपीएफ जवान के घर में देर रात तीन युवक छत के रास्ते घुस गए। आहट सुनकर जागे परिजनों ने शोर मचाते हुए एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उत्तरी रामपुरी निवासी शिवकुमार सीआरपीएफ में जवान है और फिलहाल ड्यूटी पर है। घर पर शिवकुमार की पत्नी कमलेश व बच्चे ही रह रहे हैं। शनिवार देर रात 12.20 बजे तीन लोग घर की छत के रास्ते अंदर घुस गए। आहट सुनकर परिजनों की नींद खुल गई और घर में अज्ञात लोग देख उन्होंने शोर मचा दिया। परिजनों का शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जा पहुंचे, जिसके बाद एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। परिजनों के अनुसार, पकड़े गए युवक के पास से एक टूटी कांच की बोतल, एक मोबाइल और उनके घर के बाहर गली में खड़ी एक बाइक बरामद की गई है। गुस्साए लोगों ने पकड़े गए आरोपी की धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया युवक शुक्रतीर्थ निवासी मोतीलाल है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें