फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहित प्रेमिका से मिलने घर में कूदा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सरवट निवासी युवक का पास के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बुधवार देर रात युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर जा पहुंचा और दीवार फांदकर अंदर घुस गया। आहट होने पर परिजनों ने धर दबोचा और जमकर धुनाई की। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बामुश्किल आरोपी को महिला के परिजनों से बचाते हुए थाने पहुंचाया। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है, जिसके चलते पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है। वहीं, मौके से मिली आरोपी की बाइक भी सीज कर दी गई है।
विज्ञापन


सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तहरीर
मुजफ्फरनगर। शहर के एक मोहल्ला निवासी नवविवाहिता ने तहरीर देकर बताया कि उसने मोहल्ले के ही युवक से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही शौहर उससे दूरी बनाते हुए उसके ऊपर अपने दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व आरोपी ने उसे दूसरे समुदाय के युवक के हवाले कर दिया, जिसने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में ससुराल की कुछ महिलाओं ने भी आरोपियों का ही साथ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुपचुप तरीके से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर आरोपी शौहर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें