फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ाना रोड स्थित मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना रोड स्थित मकान पर फायरिंग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के बुढ़ाना रोड स्थित डीजे संचालक के मकान पर बृहस्पतिवार देर रात बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग से भयभीत डीजे संचालक ने कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना मोड़ निवासी प्रिंस डीजे संचालक है। बृहस्पतिवार देर रात वह परिजनों के साथ घर पर था। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार वहां पहुंचे और प्रिंस के मकान पर फायरिंग कर दी। अचानक गोली चलने की घटना से भयभीत प्रिंस ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मौके से कई खोखे बरामद कर हमलावरों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। बुढ़ाना मोड़ चौकी प्रभारी एसआई भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि डीजे संचालक ने एक पड़ोसी पर फायरिंग कराने का आरोप लगाया है। जिसकी जांच की गई है। एसआई भूपेंद्र शर्मा का कहना है कि इस दिशा में भी जांच की जा रही है। हालांकि चर्चा में आए युवक के मिलने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें